एेना लाेडिंग प्वाइंट पर 22 ट्रक हुअा लाेड, एक धराया
भगतडीह|कुसुंडा क्षेत्र के एेना परियोजना कोल डंप में गुरुवार काे पुलिस की मौजूदगी में 22 ट्रक कोयला लोड किया गया। झरिया पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर कार्ड का जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने चेक पोस्ट व कोल डंप में आने जाने वाले लोगों का पहचान पत्र की भी जांच की। इसी दौरान कोल डंप के समीप से एक पक्ष के समर्थक विद्या सागर पांडेय जिसका न्यू सतनाम ट्रांसपाेर्ट कंपनी के नाम जारी पहचान पत्र के साथ झरिया पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसे जांच पड़ताल के बाद लोडिंग कार्य खत्म होने के बाद पुलिस छोड़ दिया। विद्या सागर पांडेय ने कहा कि पुलिस पक्षपात कर रही है। जिस कार्ड को फर्जी बताया गया। वह सही निकला। झरिया पुलिस ने कहा कि शांति पूर्ण तरीके से लोडिंग को लेकर पुलिस तैनात किया गया था। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया।