माेहलबनी में नाै दिवसीय महायज्ञ 25 से
चासनाला|मोहलबनी बिरसा पुल मुक्तिधाम स्थित दामोदर नदी के बीच टापू पर 25 मार्च से आयोजित 9 दिवसीय श्रीश्री श्मशान नव चंडी शांति महायज्ञ एवं संत सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। महायज्ञ को विधिवत सम्पन्न कराने के लिए प्रयागराज इलाहाबाद से यज्ञाधीश बाल योगी महंथ परशुराम दास महात्यागी पधार चुके हैं।