पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निरसा में छापेमारी में 25 टन काेयला व ट्रक जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के खासनिरसा-शहरपुरा स्थित जय मां तारा फ्यूल्स भट्ठा में गुरुवार को निरसा पुलिस ने छापेमारी कर 18 टन कोयला व एक ट्रक जब्त किया। पुलिस के छापेमारी होते ही कोयला चोर व भट्ठा में मौजूद कर्मी चाहारदीवारी फांद भाग गए। इस संबंध में निरसा पुलिस भट्ठा मालिक बबलू सिंह व संचालक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चला रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सुचना मिली थी ईसीएल के बंद गोपीनाथपुर ओसीपी में अवैध मुहाना का निर्माण कर उससे निकलनेवाले कोयले उक्त भट्ठा में खपाया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी की तो भट्ठा से 18 टन कोयला व ट्रक को जब्त किया गया।

खबरें और भी हैं...