पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाअों में 3 की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

िडगवाडीह : बिजली पाेल से टकराया स्कूटर, मदद नहीं मिलने पर माैत

जोरापोखर|झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के डिगवाडीह 12 नंबर के समीप मंगलवार शाम सात बजे स्कूटर सवार डिगवाडीह न्यू काॅलाेनी निवासी शशिभूषण प्रसाद अनियंत्रित होकर बिजली पाेल से टकरा गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हाे गया। अाधे घंटे तक वह माैके पर छटपटाता रहा। किसी ने उसकी मदद नहीं की। सूचना पर पार्षद सुजीत सिंह व बनवारी यादव स्थानीय लाेगाें की मदद से उसे जियलगाेरा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घाेघित कर दिया। सूचना पाकर जाेरापाेखर पुलिस पहुंची। पाेस्टमार्टम करने के बाद पुलिस बुधवार काे शव परिजनाें काे साैंप दिया। मृतक के परिजनाें की अार्थिक सहायता के लिए बनबारी यादव ने झरिया सीओ राजेश कुमार से बात की। सीओ ने कानूनी प्रक्रिया के तहत मुअावजा देने काआश्वासन दिया।

करकेंद : दो बाइकों की अामने-सामने टक्कर में एक की गई जान

पुटकी|होली की रात केंदुआ- करकेंद में करीब छह सड़क हादसे हुए। जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि करीब आठ युवक घायल हो गए। जिनमें दो की हालत अत्यंत गम्भीर बताई जा रही है। गंसाडीह में होली की रात माडा द्वारा पाइप लाइन बनाने के लिए बनाए गए अस्थायी बेरियर से टकराकर मोटरसाइकिल सवार एचडीएफसी कर्मी प्रवीण कुमार सिंह की मौत हो गयी। युवक जोगता का निवासी था। रात को धनबाद से वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। वहीं, करकेंद बालिका विद्यालय के पास धनबाद बोकारो सड़क पर करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में केंदुआ मछलीपट्टी निवासी बबलू गुप्ता के इकलौते पुत्र 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ छोटू गुप्ता की मौत हो गयी। जबकि केंदुआ से तेज गति से आ रहे खैरा बाबूबासा निवासी आकाश कुमार (20) अाैर आदित्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। आकाश काे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर है। जबकि आदित्य काे सीएचडी में भर्ती है। होली के दिन में गंसाडीह में एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे बने नाले में गिरकर घायल हो गए।

बेकारबांध : तीन सड़क हादसे में चार जख्मी

धनबाद | मंगलवार काे बेकारबांध, डीअारएम चाैक अाैर रानीबांध में अलग-अलग तीन घटनाएं हुई। जिसमें चार लाेग जख्मी हाे गए। माैके से घायलाें काे उठा कर इलाज के लिए ले जाया गया।

अभिषेक का फाइल फोटो

केंदुआ/जाेरापाेखर/धनबाद | साेमवार व मंगलवार काे 10 से अधिक हादसे हुए। जिसमें केंदुअा में दाे अाैर जाेरापाेखर में एक की माैत हाे गई।

वहीं, 12 से अधिक लाेगाें काे चाेटें अाई। दाे की स्थति गंभीर बताई जा रही है। घायलाें का इलाज अलग-अलग अस्पतालाें में चल रहा है। सभी हादसे बाइक से हुई। बताया जा रहा है कि सभी घटनाओं का कारण तेज रफ्तार है।
खबरें और भी हैं...