पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलियासोल मोड़ के समीप बाइक की चपेट में अाने से 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कालूबथान | कलियासोल मोड़ के समीप गुरुवार को बाइक के चपेट में आने से तीन वर्षीय मोहित दे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल मोहित को निजी अस्पताल में इलाज करा बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद ले गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार प. बंगाल के करगाली निवासी अरुप गोराई बाइक से निरसा के भालखुरिया अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कलियासोल मोड़ के समीप विधान दे का 3वर्षीय पुत्र मोहित दे अचानक सड़क पर दौड़ने लगा। जिससे बाइक के चपेट में आ गया।
खबरें और भी हैं...