30 कर्मियाें काे मिलेगा एमएसीपी का लाभ
धनबाद|समाहरणालय में शुक्रवार काे एडीएम लाॅ एंड अाॅडर अनिल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें िजला प्रशासन के विभिन्न विभागाें के कर्मचारियाें काे एमएसीपी लाभ देने पर विचार-विमर्श किया। एडीएम लाॅ एंड अाॅडर ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी ने 30 कर्मियाें काे एमएसीपी का लाभ देने की अनुशंसा की है। उपायुक्त के अनुमाेदन के बाद सभी काे एमएसीपी का लाभ मिलना शुरू हाे जाएगा।