पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आठ अंगीभूत काॅलेजों के शिक्षकों के 34 पद दूसरे विषय व काॅलेज में होंगे शिफ्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की अोर से शिक्षकाें व कर्मचारियों के स्वीकृत पदों को रेशनलाइजेशन करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत बीबीएमकेयू प्रशासन ने धनबाद-बोकारो के 8 अंगीभूत काॅलेजों के 34 पदों का दूसरे काॅलेज अथवा दूसरे विषय में स्थानांतरित करने प्रस्ताव दिया है। नए प्रस्ताव के तहत चास काॅलेज चास के शिक्षकों का 10 पद, अारएसपी काॅलेज झरिया के 6, कतरास काॅलेज के 2, सिंदरी काॅलेज के 1, एसएसएलएनटी काॅलेज के 3, बीएसके काॅलेज मैथन के 7, अारएस मोर काॅलेज के 2 एवं पीके राय काॅलेज के 3 पद को या तो उसी काॅलेज में दूसरे विषय में शिफ्ट करने अथवा दूसरे काॅलेज में दूसरे विषय में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं पीके राय काॅलेज में स्वीकृत पद के अतिरिक्त कार्यरत 4 शिक्षकों का पद भी दूसरे विषय में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया है।

जानिए किस काॅलेज में कितने शिक्षकों का पद सरेंडर करने का प्रस्ताव


{चास काॅलेज- हिन्दी शिक्षक के 2 पद को कुरमाली 1 व खोरठा 1 में बदलने का प्रस्ताव दिया गया। राजनीतिक शास्त्र के 1 पद को केबी बेरमो में, मनोविज्ञान के एक पद को बीएस सिटी काॅलेज में रसायनशास्त्र में, वाणिज्य के 2 पद बीएस सिटी काॅलेज में इतिहास 1 एवं उर्दू 1 के रूप में स्थानांतरित, इतिहास के 1 पद को विवि पीजी विभाग उर्दू के रूप में, संस्कृत के 1 पद को विवि पीजी उर्दू में स्थानांतरित का प्रस्ताव दिया गया है।

{अारएसपी काॅलेज झरिया- कालेज के बंगला के 1, अंग्रेजी के 2, हिन्दी के 1 एवं वाणिज्य के 2 पदों को कतरास काॅलेज में वनस्पति विज्ञान में 2, विवि पीजी जन्तु विज्ञान विभाग में 3, बीएस सिटी काॅलेज बोकारो गणित विभाग में 1 स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

{कतरास काॅलेज- काॅलेज के बांगला विभाग के 2 पदाें को कतरास काॅलेज में भौतिकी में 1 एवं रसायनशास्त्र में 1 स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

{सिंदरी काॅलेज सिंदरी- बांगला विभाग के 1 पद को केबी काॅलेज बेरमो में वाणिज्य विभाग में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

खबरें और भी हैं...