कुमारधुबी में प्रबंधक के घर का ताला ताेड़ 4 लाख की चोरी
चिरकुंडा | कुमारधुबी के रहमतनगर में यूपी के रायबरेली में निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक सफदर खान के बंद आवास का ताला तोड़ चोरों ने चार लाख रुपए की संपत्ति चाेरी कर ली। खान 8 मार्च काे प|ी का इलाज करवाने कोलकाता गए थे। इधर, चाेराें ने ताला ताेड़ कर घटना काे अंजाम दे दिया। 10 मार्च काे पड़ाेसियाें ने अावास का ताला टूटे हाेने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद 12 मार्च काे वह कुमारधुबी लाैटे। उन्हाेंने देखा कि मेनगेट के अलावा कमरे का ताला टूटा हुअा है। घर में रखा अलमीरा अाैर पेटी टूटा हुअा अाैर घर में सामान बिखरा पड़ा था। उसमें रखा सारा सामान गायब था। चाेरी गए सामानाें की कीमत लगभग चार लाख रुपए थी। घटना की सूचना पर कुमारधुबी पुलिस माैके पर पहुंची। सफदर खान की लिखित शिकायत पर कुमारधुबी पुलिस लिखित शिकायत कर घटना की जांच कर रही है। सहायक प्रबंधन के घर से तीन भर का सोने का हार, तीन भर का सोने का दो बाला, चार पीस सोने की अंगूठी, एक मांगटीका, सोने का एक जोड़ा कान का झुमका, चांदी का मछली, प्लेट, दो कलम, दो सिक्का, रिंग, एक लेपटॉप व अन्य सामान गायब है। कमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कांड का उद्भेदन हो जाएगा।