पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छापेमारी में भट्ठा से 40 टन कोयला व एक ट्रक जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निरसा|थाना क्षेत्र के खुदिया कालीमाटी स्थित संकट मोचन कोयला भट्ठा में रविवार को निरसा पुलिस ने छापेमारी कर 40 टन चोरी का कोयला के साथ एक ट्रक जब्त किया। भट्ठा में छापेमारी होते ही कोयला चोर व मजदूर मौके से भागने में सफल रहे। छापेमारी का नेतृत्व निरसा थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह दलबल के साथ कर रहे थे। इस संबंध में निरसा पुलिस भट्ठा मालिक व संचालक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चला रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कालीमाटी के समीप स्थित संकट मोचन भट्ठा में कोयला खपाया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...