4307 छात्रों ने अावासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा दी
एकलव्य माॅडल, अाश्रम विद्यालय अाैर कल्याण विभागीय अावासीय विद्यालयाें में नामांकन काे लेकर रविवार काे प्रवेश परीक्षा हुई। यह परीक्षा छठी, सातवीं अाैर अाठवीं कक्षा में दाखिले के लिए हुई, जिसमें पांचवीं, छठी अाैर सातवीं कक्षा के बच्चाें ने हिस्सा लया। परीक्षा सुबह 11 से दिन के 1:30 बजे तक हुई। इसमें कुल 4878 में 4307 परीक्षार्थी शामिल हुए अाैर 571 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का अायाेजन हाई स्कूल धनबाद, एसएसएलएनटी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, डीएवी पुराना बाजार, धनबाद प्राणजीवन एकेडमी सहित जिले के 12 केंद्राें पर किया गया।
एचई स्कल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।