बंद हाेंगे काेल इंडिया के 5 क्षेत्रीय ब्रिकी कार्यालय
धनबाद | काेल इंडिया ने 5 क्षेत्रीय बिक्री कार्यालयाें के बंद करने का निर्णय लिया है। इस अालाेक में कंपनी के डायरेक्टर मार्केटिंग एसएन तिवारी की अाेर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, पटना अाैर लखनऊ का कार्यालय 31 मार्च से बंद हो जाएगा। सभी पांचाें क्षेत्रीय बिक्री कार्यालयों के प्रबंधकाें काे कार्यालय बंद करने से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के लिए जीएम सेल्स एंड मार्केटिंग से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करने काे कहा गया है। इन कार्यालयाें में कार्यरत अधिकारियाें अाैर कर्मियों काे दूसरे स्थानाें पर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। कंपनी ने इन कार्यालयों को बंद करने का निर्णय कास्ट कटिंग के तहत लिया है।