पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाेलमारा व निपनिया में 56 टन काेयला व 3 ट्रक जब्त, 2 धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलियापुर में कई स्थानाें पर अवैध डिपाे संचालित हाे रहे हैं। इसकी शिकायत किसी ने मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से कर दी। शिकायत के अालाेक में मुख्यमंत्री ने धनबाद पुलिस के वरीय अधिकारी काे कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने गाेलमारा व निपनिया में चल रहे अवैध डिपाे में छापामारी की।

छापामारी में तीन ट्रक, 56 टन काेयला व एक चालक अाैर एक खलासी काे गिरफ्तार किया गया। लेकिन हर बार की तरह एक बार फिर काेयला तस्कराें पर मामला दर्ज नहीं किया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री काे दिए शिकायत में कहा गया था कि बलियापुर के बाघमारा, छाताटांड, जगनकाेचा में स्थानीय पुलिस के सहयाेग से मनीष तायल, दीपक सिंह, प्रताप सिंह अादि अवैध काेयला डिपाे चला रहे हैं। काेलियरी क्षेत्राें से दिनभर चाेरी का काेयला खरीदा जाता है, अाैर शाम ढ़लते ही ट्रक पर लादकर विभिन्न भठ्ठाें में भेजा जा रहा था। सूचना के अालाेक में मुख्यमंत्री ने धनबाद के वरीय अधिकारी काे छापामारी करने का निर्देश मिला। जिसके बाद सिंदरी इंस्पेक्टर एनके सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गई। लेकिन दाे अन्य स्थानाें पर छापामारी नहीं हाेने की चर्चा चल रही है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

गाेलमारा से एक आैर निपनिया से दाे ट्रक को पुलिस ने पकड़ाया

गोलमारा से ट्रक जेएच 10वी वाई /3851 में करीब 12 टन कोयला चालक देवचरण मंडल खलासी कृष्णा मंडल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं निपनिया से दो ट्रक जेएच10 एक्स 0404 व जेएच 09 एन/3299 में 42 टन कोयला जब्त किया। जबकि वहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हाे पाई है। पुलिस ने मामला ताे दर्ज किया है लेकिन तस्कर एक बार फिर बच निकले। छापेमारी के संबंध में सिंदरी इस्पेक्टर एके िसंह ने बताया कि अनुसंधान में जिनका नाम अाएगा, उनपर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कुल 56 टन काेयला जब्त किया है।

छापामारी मेें पकड़े गए तीन ट्रक।
खबरें और भी हैं...