पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चोर गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइकें जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक चोरी करने वाले गैंग के छह अपराधियों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी जामताड़ा, देवघर व धनबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से चाेरी की 11 बाइकें भी बरामद की हैं। इनमें चार बाइकें देवघर, एक जामताड़ा एवं छह बाइकें धनबाद से बरामद की गईं हैं। इस संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को अपने कार्यालय में मीडिया काे बताया कि पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। इस गैंग के पकड़े जाने के बाद शहर में बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगेगा। पकड़े गए अपराधियों में मो. सरफराज अंसारी (जामताड़ा), राजा कुमार महतो (बैंकमोड़), दिवाकर ठाकुर (बैंकमोड़), राजा ठाकुर (रांगाटांड), पंचम मंडल (देवघर) व टुंडी का रहने वाला संजय मंडल शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाअाें को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मियों को सिविल लिबास में भी ड्यूटी पर तैनात किया गया। पुलिस लगातार बाइक चोर गिरोह पर नजर रख रही थी। इसके अलावे सीसीटीवी फुटेज की मदद से टीम ने बैंक मोड़, सरायढेला, टुंडी, नारायणपुर, देवघर, जामताड़ा थाना क्षेत्र में छापामारी कर अपराधियों को चोरी की बाइकाें के साथ पकड़ा।

गैंग का लीडर सरफराज, तीन चरण में करते थे चाेरी

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया इस पूरे एक गैंग का लीडर मो. सरफराज अंसारी है। पकड़े गए अपराधियों में दो स्वतंत्र रूप से भी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। सरफराज अंसारी व राजा कुमार महतो का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सरफराज के विरुद्ध गिरिडीह एवं राजा के विरुद्ध धनसार थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि गैंग में शामिल अपराधी बाइक चोरी की घटना को तीन तरह से अंजाम दिया करते थे। पहला स्पॉट से बाइक चोरी करना, दूसरे चरण में बाइक उठाकर अपने दूसरे साथी को देना और फिर तीसरा व्यक्ति बाइक खपाने का काम करता था।

टीम में शामिल एसआई को महिला दिवस पर एसएसपी ने किया सम्मानित

इधर, बाइक चोरी गिरोह को पकड़ने के लिए बनाई गई छापेमारी दल में शामिल एसआई श्वेता कुमारी को एसएसपी किशोर कौशल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्वेता कुमारी सरायढेला थाना में एसआई के पद पर पदस्थापित हैं। बाइक चोरी की घटना के उद्भेदन में श्वेता कुमारी ने अहम भूमिका निभाई है।

पकड़े गए अपराधियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी िकशोर कौशल।
खबरें और भी हैं...