पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीसीसीएल कर्मी के घर से 60 हजार की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कतरास | कतरास थाना क्षेत्र के मेहताडीह में अपराधियों ने गुरुवार की रात नागेश्वर राम कुम्हार के आवास का ताला तोड़कर पांच हजार रुपए नकद, सोना चांदी का जेवरात सहित 60 हजार रुपए की संपत्ति चुरा ली। नागेश्वर गोविंदपुर कोलियरी में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। आवास के बगल में ही गोविंदपुर फील्टर प्लांट में काम करता है। नागेश्वर सुबह करीब पांच बजे आवास आया तो उसे चोरी की जानकारी मिली। भुक्तभोगी ने तत्काल इसकी सूचना कतरास पुलिस को दी। बताया कि रात को अपने आवास संख्या 387 में ताला लगा कर रात्रि पाली में ड्यूटी गया था। सुबह करीब पांच बजे आने पर देखा कि दरवाजा खुला है। घर के अंदर जांच करने पर पाया कि आलमीरा से चांदी का दो पायल, सोने की कान बाली, सोने का झुमका, एक जोड़ा मंगलसूत्र, एक मांगटिका, पांच हजार रुपया नकद, पासबुक, पेनकार्ड, आधार कार्ड, एलआईसी का तीन पॉलिसी बांड व परिवार का आधार कार्ड गायब है।
खबरें और भी हैं...