सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान की 7 वर्षीय पुत्री की माैत
जामताड़ा से बोकारो जा रही कार संख्या जेएच 21 जे 0921 जीटी रोड पर गहिरा के समीप शनिवार की शाम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान सुमित कुमार यादव की सात वर्षीय पुत्री की माैत हाे गई। जबकि जवान सुमित कुमार यादव, प|ी व एक अन्य बच्ची घायल है। स्थानीय लोग घायलों को लेकर जब तक अस्पताल पहुंचे, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जवान, प|ी व बच्ची काे गंभीर चाेट लगी थी, उन्हें मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। गोविंदपुर पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि बेरमो में कार्यरत सीआईएसएफ जवान सुमित कुमार यादव अपनी प|ी व दाे बच्चियाें के साथ जामताड़ा से बोकारो जा रहे थे।