कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता मनाेज िसंह
लगातार हो रही बारिश के कारण सी ब्लाॅक में शनिवार को एक विशाल सुखा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में बैठे कांग्रेस भूली नगर अध्यक्ष मनोज सिंह बाल-बाल बच गए। घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। मनोज सिंह ने बताया कि वे कुछ सामान लेने सी ब्लाॅक आए हुए थे, सामान लेकर वहां से निकल ही रहे थे कि अचानक यह हादसा हुआ। घटना से कुछ ही सेकेंड पहले वहां से गुजरी एक सवारी आॅटो भी बाल-बाल बच गई।