पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाज दाेपहर 12:33 बजे समाप्त हाे जाएगी भद्रारात 11:33 बजे तक हाेलिका दहन का शुभ मुहूर्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग-गुलाल अौर उत्साह। हाेली काे लेकर शहर अाैर अासपास उत्साह का माहाैल है। खरीदारों से बाजार चहक रहा है। हाेली के गीताें से माहौल हाेलियाना है। साेमवार काे विधि-विधान से हाेलिका दहन की जाएगी अाैर उसके अगले दिन मंगलवार काे चैत प्रतिपदा पर रंगाें की हाेली मनाई जाएगी। पंडिताें अाैर ज्याेतिषाचार्याें की मानें ताे इस बार श्रद्धालुअाें काे हाेलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ज्याेतिषाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि हाेलिका दहन काे लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत भद्रा की हाेती है। इस बार भद्रा दाेपहर में ही समाप्त हाे जा रही है। ऋषिकेश पंचांग में रविवार की रात 1:41 बजे से साेमवार रात 11:33 बजे तक पूर्णिमा तिथि है। रविवार रात 1:41 से साेमवार दाेपहर 12:33 बजे तक भद्रा काल है। इसलिए इस बार शाम 6 बजे के बाद हाेलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगी।

फॉल्ट नहीं हुई तो नहीं कटेगी बिजली

जेबीवीएनएल ने होली के मद्दे नजर अगले दो दिनों तक बिजली कटौती नहीं करने की बात कही है। जेबीवीएनएल ने कहा है कि फॉल्ट नहीं हुई तो पावर कट नहीं होगी।

इमरजेंसी नंबर : हीरापुर (9431135818), जोड़ाफाटक (9431135828)

हाेली के माैके पर बिरसा मुंडा पार्क, बेकारबांध राजेंद्र सराेवर अाैर लिलाैरी स्थान पार्क मंगलवार अौर बुधवार को बंद रहेंगे।

हेल्थ : अतिरिक्त डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति

जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी में त्याेहार के दाैरान इमरजेंसी सुविधा जारी रखने का निर्देश दिया गया है। केंद्र में डाॅक्टर व कर्मियाें की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, पीएमसीएच व सदर अस्पताल का अाेपीडी साेमवार काे खुला रहेगा। मंगलवार काे अाेपीडी संचालित नहीं हाेगा।

यहां संपर्क करें

एंबुलेंस सेवा - 108

पीएमसीएच इमरजेंसी : 0326 2230084, 2230352

सेंट्रल अस्पताल इमरजेंसी : 0326 2203061

राजेंद्र सरोवर पार्क में दोल उत्सव के दौरान फूलों की होली खेलतीं महिलाएं व बच्चीयां।

कंट्राेल रुम के नंबर : 0326-2311217, 2311107 व 100 पर करें फाेन

बिजली

दो दिन वन टाइम ही होगी जलापूर्ति

सोमवार अौर मंगलवार को डीडब्ल्यू एंड एसडी ने वन टाइम जलापूर्ति की बात कही है। विभाग ने कहा है कि होली में हर क्षेत्र को पानी देने की कोशिश होगी। शहर के सभी 18 टावरों से वन टाइम जलापूर्ति की जाएगी।

कॉल सेंटर नंबर : 923489777

कल... होली के दिन धूप-छांव का नजारा

मंगलवार यानी होली के दिन अासमान में बादल सक्रिय रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना 2 प्रतिशत है। मौसम विभाग ने धूप-छांव के बीच पारा चढ़ने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

अाज... साफ रहेगा अासमान, चढ़ेगा पारा

मौसम होली में बाधक नहीं बनेगा। सोमवार को अासमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम का हाल

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ रहा हाेेलिका दहन

पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पंचांग में साेमवार काे सूर्यास्त के बाद शाम 6 बजे से रात 11:33 बजे तक हाेलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। साेमवार सुबह 3:04 बजे से रात 1:41 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पड़ रहा है। शास्त्राें में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र काे बहुत शुभ नक्षत्र माना गया है। इस बार हाेलिका दहन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हाेगी, जाे देश में अमन-शांति अाैर सदभाव लाएगी।

फूलों की होली: आज बिरज में होली रे रसिया...

जोन में बंटा धनबाद जिला

पुलिस की शहर में तैनाती

दंडाधिकारियों की नियुक्त

700

200

07

हाेलिका दहन अाज, कल रंगाें की हाेली
खबरें और भी हैं...