पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम के ट्वीट के बाद अर्शी नाज काे दी गई 1.20 लाख की सहायत राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंसर से पीड़ित हैं वासेपुर निवासी सरफराज की प|ी अर्शी नाज, टाटा मेमोरियल में चल रहा है इलाज

धनबाद | मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन के ट्वीट के बाद बुधवार काे वासेपुर निवासी सरफराज अालम अंसारी की प|ी अर्शी नाज काे कैंसर के इलाज के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि उसके इलाज के लिए टाटा मेमाेरियल हाॅस्पिटल मुंबई काे अारटीजीएस के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री ने ट्यूटर के माध्यम से उपायुक्त काे अर्शी नाज की मदद करने का निर्देश दिया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार काे उप विकास अायुक्त सह प्रभारी उपायुक्त बाल किशुन मुंडा ने चिकित्सा परिषद की बैठक कर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार याेजना से 1 लाख 20 हजार की राशि दी। बैठक में डाॅक्टर तापस कुमार रजक, डाॅ विभूति नाथ, डाॅ शशि अाैर अर्शी नाज के पति सरफराज अालम माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...