समीर की हत्या कर आशीष व सतीश ने जयमंगल से कहा था-काम हो गया
घटना की रात जयमंगल दिल्ली से वापस लाैटा था अाशीष अाैर सतीश ने ही स्टेशन से किया था रिसीव
जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ हुई थी। हत्याकांड के मास्टरमाइंड जयमंगल हाजरा और दोनों शूटर आशीष रंजन व सतीश गुप्ता उर्फ समीर का मोबाइल लोकेशन हत्या के वक्त अलग-अलग मिला। हत्या के वक्त जयमंगल का मोबाइल लोकेशन दिल्ली में था, जबकि आशीष व सतीश का उनके घरों में। हत्या के बाद अाशीष अाैर सतीश ने जयमंगल काे फाेन कर कहा था-काम हाे गया है। टेक्निकल जांच में इसकी पुष्टि हुई है। शुक्रवार काे हत्याकांड का खुलासा करते हुए सिटी एसपी अार रामकुमार ने बताया कि समीर की हत्या बगुला में स्थित कराेड़ाें की 1.52 एकड़ जमीन काे लेकर की गई थी। साजिश बरवाअड्डा के जयमंगल हाजरा ने रची थी। 20 लाख की सुपारी अाशीष अाैर सतीश काे दी थी। दाेनाें ने मिलकर ही समीर की हत्या कर दी। हत्याकांड में शामिल जेसी मल्लिक राेड का अाशीष गिरफ्तार है। इसके पास से एक देसी पिस्टल, दाे जिंदा गाेली, हत्याकांड के दिन उपयाेग किया गया हेलमेट अाैर माेबाइल बरामद हुअा है। दूसरा अाराेपी सतीश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना में एक पिस्टल अाैर दूसरा रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था। बरामद पिस्टल की पुलिस बैलेस्टिक जांच कराएगी। बता दें कि 23 जुलाई 2019 काे जमीन काराेबारी समीर मंडल गाेली मार कर हत्या कर दी गई थी।
रंगदारी में जेल में बंद जयमंगल को रिमांड पर लेगी पुलिस
जयमंगल रंगदारी अाैर धाेखाधड़ी के मामले में धनबाद जेल में बंद है। पुलिस जयमंगल काे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
लोकेशन बदलने के लिए दिल्ली गया था जयमंगल
अाशीष ने पुलिस काे बताया कि 13 जुलाई 2019 काे जयमंगल ने उसके अाैर सतीश के साथ मिलकर समीर की हत्या की याेजना तैयार की। 20 लाख रुपए की सुपारी के अलावा बगुला स्थित 1.52 एकड़ जमीन पर 50 प्रतिशत का पार्टनर बनाने का अाॅफर दिया था। हत्या की साजिश रचने के बाद जयमंगल 18 जुलाई काे दिल्ली चला गया। उसने कहा कि एक सप्ताह वह दिल्ली में रहेगा। इस दाैरान काम काे अंजाम देना है, ताकि किसी काे उस पर संदेह न हाे। इसके बाद दाेनाें समीर की रेकी कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद जब जयमंगल धनबाद लौटा तो दोनों ने ही उसे उसी की गाड़ी से स्टेशन से रिसीव किया था।
सतीश काे दी थी। दाेनाें ने मिलकर ही समीर की हत्या कर दी। हत्याकांड में शामिल जेसी मल्लिक राेड का अाशीष गिरफ्तार है। इसके पास से एक देसी पिस्टल, दाे जिंदा गाेली, हत्याकांड के दिन उपयाेग किया गया हेलमेट अाैर माेबाइल बरामद हुअा है। दूसरा अाराेपी सतीश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना में एक पिस्टल अाैर दूसरा रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था। बरामद पिस्टल की पुलिस बैलेस्टिक जांच कराएगी। बता दें कि 23 जुलाई 2019 काे जमीन काराेबारी समीर मंडल गाेली मार कर हत्या कर दी गई थी।
समीर मंडल
हत्याकांड
आशीष को जेल ले जाती पुलिस।