बिजली कटाैती के विराेध में अाजसू का धरना अाज
धनबाद| आजसू पार्टी, धनबाद महानगर की बैठक शुक्रवार काे बिजली की समस्या को लेकर हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ने की व संचालन धनबाद नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मंटू महतो थे। मंटू महतो ने कहा कि 14 मार्च को आजसू पार्टी बिजली की समस्या के विराेध में जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना देगी। 15 दिनाें के अंदर केंद्र सरकार विशेष राज्य के दर्जा देने के तहत विशेष पैकेज दे व डीवीसी को भुगतान करे। डीवीसी को बकाया भुगतान करके दिल्ली सरकार की तर्ज पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराया जाए। अगर 15 दिनाें के अंदर बिजली व्यवस्था 24 घंटा सप्लाई दुरुस्त नहीं किया गया तो आजसू पार्टी हल्ला बोल पदयात्रा कार्यक्रम के तहत करकेंद नेहरू पार्क से रणधीर वर्मा चौक तक जिला अध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व में पदयात्रा करेगी। बैठक में वंशराज कुशवाहा, अमर पासवान, प्रेम पांडेय, राजेश चौधरी, पवन सिन्हा, विजय गुप्ता, धर्मा, अयूब अादि थे।