कांड्रा नेशनल ग्रिड से जुड़ा आमाघाटा सबस्टेशन
गोविंदपुर का आमाघाटा सबस्टेशन को गुरुवार की शाम जेबीवीएनएल के कांड्रा नेशनल ग्रिड से जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया। नेशनल ग्रिड के साथ जुड़ते ही आमाघाटा सबस्टेशन से जुड़े फीडरों का डीवीसी पर निर्भरता समाप्त हो गई। गुरुवार की शाम इसका उद्घाटन जीएम प्रतोष कुमार एवं एसई अजीत कुमार ने किया। मौके पर गोविंदपुर के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम, एमआरटी के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक, गोविंदपुर के सहायक अभियंता अभिषेक आनंद, बरवाअड्डा के सहायक अभियंता विनोद कुमार, कनीय अभियंता घनश्याम कुमार एवं सुनील कुमार मौजूद थे। जीएम प्रतोष कुमार ने कहा कि ग्रिड की बिजली से जुड़ने से गोविंदपुर, टुंडी, पूर्वी टुंडी, कांड्रा वन, टू के अलावा धनबाद रोड, कुसुम विहार, सहयोगी नगर, कोला कुसमा, बिग बाजार आदि क्षेत्रों की बिजली समस्या का स्थाई समाधान हो गया है। डीवीसी द्वारा कटौती का असर इन
इलाकों में नहीं होगा।
आमाघाटा पावर सबस्टेशन को कांड्रा ग्रिड से जोड़ते अधीक्षण अभियंता।