बिजली संकट को लेकर सीएम हेमंत से मिले अमितेश सहाय
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करते अमितेश सहाय।
धनबाद | धनबाद में व्याप्त बिजली संकट को लेकर गुरुवार को जेएमएम व्यवसायिक प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को बिजली कटौती को लेकर प्रभावित हो रहे उद्योग एवं परीक्षा के वक्त विद्यार्थियों को होने वाली कठिनाई से अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले में यथाशीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना लोगों को नहीं करना पड़े, राज्य सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी।