प्राशि. निदेशालय ने वर्ष 2000 के पूर्व बकाए काे लेकर मांगी रिपाेर्ट
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी डीएसई से शिक्षकाें के 15 नवंबर 2000 के पहले के बकाए वेतनादि काे लेकर रिपाेर्ट मांगी है। निदेशक अादित्य कुमार अानंद ने कहा कि बकाया वेतनादि है ताे जरूरत अनुसार वेतन मद में भुगतान किया जा सकेगा। राज्य गठन के 20 वर्षाें बाद भी बकाया भुगतान के लिए बजट प्रावधान करना वित्तीय दृष्टिकाेण से ठीक नहीं है। एेसे बकाए काे लेकर रिपाेर्ट शुक्रवार तक निदेशालय काे भेजा जाए। रिपाेर्ट समय पर नहीं मिलने पर मान लिया जाएगा कि काेई बकाया नहीं है। एेसे में बकाए भुगतान की स्थिति अाती है ताे संबंधित डीडीअाे के वेतन/पेंशन से संबंधित राशि वसूली जाएगी।