पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

असहायाें के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास, संस्था ने दिए उपहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोगों के बीच रंग-गुलाल का वितरण करते संस्था के सदस्य।

धनबाद | संस्था एक अाैर प्रयास की अाेर से पूर्व की तरह इस साल भी हाेली पर अनाथ अाैर असहाय लाेगाें के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया। दाे दर्जन से अधिक असहायाें के बीच संस्था की अाेर से हाेली काे देखते हुए रंग-गुलाल के साथ मिठाई अाैर पकवान बनाने के लिए राशन वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष मानस प्रसून ने बताया कि पिछले दाे दिनाें के दाैरान दाे दर्जन परिवाराें के बीच रंग, गुलाल समेत पकवान सामग्री का वितरण किया गया। जिन लाेगाें के बीच सामग्री का वितरण किया गया वे सभी गाेविंदपुर, कर्माटांड़, कसियाटांड़ अाैर बांसजाेड़ा के रहने वाले हैं। उन्हाेंने बताया कि अनाथ अाैर असहायाें के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक प्रयास संस्था की अाेर से किया जा रहा है। यह अभियान कई वर्षाें से चलाया जा रहा है। साेमवार काे फुटपाथ पर अाैर रेलवे स्टेशन पर रंग, गुलाल का वितरण किया गया।
खबरें और भी हैं...