पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनियाडीह में चित्रकला प्रतियाेगिता का अयाेजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टुंडी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र स्थित मनियाडीह थाना अंतर्गत मध्य विद्यालय मनियाडीह में गुरुवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा रीना कुमारी को प्रथम, कक्षा छह की छात्रा नेहा कुमारी को द्वितीय अाैर कक्षा छह के छात्र अमित कुमार पंडित को तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीआरपीएफ के 154वीं बटालियन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर हरिमोहन मीणा, सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह, सतवीर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद साहू अादि थे।

मनियाडीह में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
खबरें और भी हैं...