भ्रूण हत्या रोकने को जागरुकता कार्यक्रम
जागरूकता रथ हरि झंडी दिखाकर रवाना करते सिविल सर्जन।
धनबाद|गर्भ निर्धारण कर भ्रूण हत्या रोकने के प्रति झारखंड सरकार 15 दिवसीय कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत सिविल सर्जन कार्यालय से एक जागरूकता रथ रवाना किया गया। प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ अालाेक विश्वकर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड के माध्यम से गर्भ में लिंग का निर्धारण कर भ्रूण हत्या की जाती है। इसके कारण आज 1000 लड़कों पर सिर्फ 917 लड़कियां हैं, जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि जब बेटी नहीं होगी तो बहू कैसे मिलेगी। इसी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रथ शहर और गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर यह बताएगा कि समाज मे जितना पुरुषों का हक है उतना महिलाओं का भी है। आज सरकार भी लड़कियों के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। लड़कियां आज सामाजिक रूप से सुरक्षित भी है। यह कार्यक्रम 26 तक विभिन्न रूप में रोजाना चलेगा।