पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीबीएमकेयू में क्षेत्रीय भाषा में होगी पीजी की पढ़ाई, सीएम का आश्वासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में जल्द ही क्षेत्रीय भाषा में पीजी की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस संबंध में सभी तरह की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को बीबीएमकेयू के कुलपति डाॅ अंजनी कुमार श्रीवास्तव को क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई शुरू करने के लिए विभाग से अनुमति दिए जाने का अाश्वासन दिया। कुलपति व मुख्यमंत्री के बीच विवि के विकास एवं अन्य मुद्दों पर गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबी बातचीत हुई। कुलपति ने मुख्यमंत्री को सीनेट की बैठक में लिए गए निर्णय से संबंधित पुस्तक भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई जल्द शुरू करने की बात कहीं। कुलपति ने बताया कि विवि स्तर से खोरठा, कुरमाली व संथाली विषय में पीजी डिपार्टमेंट शुरू किए जाने का प्रस्ताव विभाग को भेजे जाने की बात कही है। उक्त तीनों विषयों में पीजी डिपार्टमेंट शुरू करने के लिए प्रति विषय 6-6 शिक्षक की अावश्यकता है। एेसे में विभाग को उक्त तीनों विषय के लिए 18 शिक्षकों का पद स्वीकृत करने का भी अाग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उक्त तीनों भाषा में पढ़ाई शुरू करने एवं शिक्षकों का पद स्वीकृत करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरा करने का विश्वास दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाली भाषा संविधान की अाठवीं अनुसूचि में शामिल है। एेसे में इसकी पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार से भी ग्रांट मिलता है। वहीं राज्य सरकार भी इसके लिए
विवि को मदद करेगा।

दीक्षांत में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे सीएम

कुलपति ने बताया कि अप्रैल में बीबीएमकेयू के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने का अाग्रह मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। कुलपति ने बताया कि 14 से 16 अप्रैल को दीक्षांत समारोह संभावित है। 18 मार्च को राज्यपाल के लौटने के बाद अंतिम रूप से दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

विवि के लिए अतिरिक्त जमीन देने का अाग्रह किया

कुलपति ने मुख्यमंत्री से विवि के लिए अतिरिक्त जमीन स्वीकृत करने की भी मांग की। वर्तमान कैंपस में भी विवि का सिटी कार्यालय खोलने के लिए जमीन स्वीकृत करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने यथासंभव मदद करने का अाश्वासन दिया।

सीएम हेमंत सोरेन से मिलते बीबीएमकेयू के वीसी एके श्रीवास्तव।
खबरें और भी हैं...