पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लुसाडीह के बीसीसीएल कर्मी की इलाज के दौरान हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डूमरी थाना क्षेत्र के पौरेया में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल राजगंज के लुसाडीह निवासी बीसीसीएल कर्मी नारायण रजवार (33) की मौत गुरुवार की रात इलाज के दौरान धनबाद सेंट्रल अस्पताल में हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लुसाडीह पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों की आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। बता दे कि नारायण लुसाडीह निवासी किशोर चौधरी का बेटा की शादी में भाग लेने के लिए बुधवार को अल्टो वाहन से राजधनवार के लिए निकला था। इस दौरान डूमरी के समीप एक ट्रक ने अल्टो को टक्कर मार दिया। जिसमें नारायण समेत पांच बराती घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल धनबाद भेज दिया था। जहां इलाज के क्रम में नारायण की मौत हो गई। निधन पर समाजसेवी भोलानाथ महतो, नीलकंठ रवानी, राजू रवानी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...