कतरास में बीसीसीएलकर्मी की बेटी ने फांसी लगाकर दे दी जान
केशलपुर रोड पंजाबी मुहल्ला निवासी रामचंद्र रविदास की पुत्री नीलम कुमारी (20) ने गुरुवार की शाम गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। रामचंद्र रविदास बीसीसीएलकर्मी हैं। नीलम उनकी इकलौती पुत्री थी जो रांची में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर कंपीटिशन की तैयारी कर रही थी। होली में टुंडी स्थित पैतृक आवास आई थी। टुंडी से गुरुवार काे ही कतरास आई थी। घटना की जानकारी कतरास पुलिस को दी गई है। घटना के बाद से मां-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
अब परेशान नहीं करूंगी
नीलम ने आत्महत्या करने से पूर्व लिखे सुसाइड नोट में कहा है कि मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही हूं। सब कुछ होने के बाद भी मुझे अपनी लाइफ बिल्कुल पसंद नहीं थी। अपनी मां को कहा कि थोड़ी परेशानी होगी। अब मैं दोबारा परेशान करने नहीं आऊंगी। ज्यादा गुस्सा मत करना। अगर मेरी जान बच भी गई तो हॉस्पिटल लेकर मत जाना। मैं जीना नहीं चाहती हूं। मेरी फोटो पर माला कभी मत चढ़ाना। मुझे अच्छा नहीं लगेगा मेरा लुक खराब हो जाएगा।