अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बंगाली कल्याण समिति ने महिलाओं को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बंगाली कल्याण समिति की ओर से महिलाओं काे सम्मानित किया गया। जिला परिषद मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाज में अपनी पहचान स्थापित करने वाली महिलाओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालाें में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, विमला प्रसाद, आनंदिता चटर्जी, डाॅ आस्था रमन, विधु शेखर, उषा सिंह, प्रो देवजानी विश्वास, जयंती सिन्हा, डाॅ ऋतु तिवारी, डाॅ सविता राय चौधरी, जिप सदस्य प्रियंका पॉल आदि शामिल थी। इसके बाद समिति की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोल नृत्य पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर महिलाओं ने शमां बांध दिया। कलाकारों ने रवींद्र संगीत पर आधारित नृत्य पेश कर लोगों का ख्ूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में सोमा दे, रोमा घोष, मधुमिता विश्वास आदि मौजूद थे।
रास्ते पर मिली हर महिलाओं को पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित
इधर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वप्रथम दुर्गा मंदिर रोड स्थित समिति कार्यालय से पदयात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में समिति की महिला व पुरुष सदस्य पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा जेसी मल्लिक से शुरू होकर हटिया मोड़, रणधीर वर्मा चौक, कोर्ट रोड स्थित महिला थाने पहुंचकर समाप्त हुई। यहां समिति की ओर से महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं जेसी मल्लिक रोड से कोर्ट रोड तक पदयात्रा के दौरान समिति ने रास्ते में मिलने वाली सभी महिलाओं को पुष्प देकर सम्मानित किया। साथ ही महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया।
महिला दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बंगाली कल्याण समिति की सदस्य।
महिला दिवस पर गीत प्रस्तुत करतीं बंगाली कल्याण समिति की सदस्य।