भालगाेरा में शराब पीने काे लेकर दुकान में मारपीट
भगतडीह|भालगाेरा स्थित चाय दुकान में मंगलवार काे शराब पीने काे लेकर दाे पक्षाें के बीच मारपीट हाे गयी। जिसमें दाे लाेग चाेटिल हाे गए। घटना सूचना मिलते ही बाेर्रागढ़ अाेपी प्रभारी सुशील सिंह दल बल के साथ पहुंचे। तब तक दाेनांे पक्षाें लाेग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दुकान संचालक अरविन्द काे पकड़ लिया। दुकान की तलाशी ली। दुकान से पुलिस ने कई ब्रांड के विदेशी शराब जब्त किया। पुलिस ने जब दुकानदार से पूछताछ िकया ताे दुकानदार ने कहा कि हाेली पर पीने के िलए शराब लाए थे। बेचने का काम नहीं करते है। इसके पूर्व भी उक्त दुकान से अवैध शराब पकड़े जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।