पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खचाखच भरकर गईं बिहार और यूपी जानेवाली ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौर्य एक्सप्रेस में भीड़। - Dainik Bhaskar
मौर्य एक्सप्रेस में भीड़।
  • बिहार जाने वाली ट्रेनाें में उमड़ी यात्रियाें की भीड़
  • जान जाेखिम में डाल हाेली में रवाना हुए लाेग

धनबाद. होली मनाने घर लौट रहे लोगों को ट्रेन में सीट तो छोड़ खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है। जिसको जहां मौका मिल रहा, वहां खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। होली से एक दिन पहले धनबाद रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिली। 

सीट के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग
 माैर्या एक्सप्रेस से लेकर गंगा-दामाेदर और गुगा-सतलज समेत बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनाें में सवार हाेने के लिए लाेग जान जाेखिम में डालकर चढ़ने का प्रयास करते देखे गए। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने के पहले से ही प्लेटफाॅर्म के दाेनाें साइड से सवार हो रहे हैं। सामान्य श्रैणी के काेच के साथ पार्सल बाेगी में भी लाेग सवार हुए।

स्पेशल ट्रेन नहीं होने की वजह से दिक्कत
हाेली पर स्पेशल ट्रेन नहीं चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गंगा-दामाेदर एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्स्प्रेस के अलावा माैर्या, वनांचल समेत कई अन्य ट्रेनाें में यात्रियाें की भीड़ देखी गई। 9 काे हाेलिका दहन और 10 मार्च काे हाेली है। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनाें में रविवार काे पांव रखने की भी जगह नहीं थी।

खबरें और भी हैं...