काेराेना वायरस से बचाव के लिए बायाेमेट्रिक अटेंडेंस पर लगी राेक
कराेना काे लेकर सभी सरकारी दफ्तराें में बायाेमेट्रिक अटेडेंस पर राेक लगा दी गर्इ है। यह प्रतिबंध अगले अादेश तक लागू रहेगा। बायाेमेट्रिक अटेडेंस पर राेक संबंधी अधिसूचना कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की अाेर से बुधवार काे जारी कर दी गई। अधिसूचना में अाधार अाधारिक बायाेमेट्रिक की राेक अवधि में कर्मियाें काे मैनुअल उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा यह अधिसूचना इलेक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्राैद्याेगिकी मंत्रालय के निर्णय के अालाेक में जारी किया गया है।
बीसीसीएल में बायाेमेट्रिक अटेडेंस पर राेक का अादेश
इधर, बीसीसीएल के डीपी अारएस महापात्र ने बताया कि मंत्रालय से बायाेमेट्रिक अटेडेंस पर राेक लगाने का अादेश जारी कर दिया गया। इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही कंपनी के सभी कार्यालयाें में बायाेमेट्रिक अटेडेंस पर राेक लगा दी जाएगी। मंत्रालय की अाेर से इस संबंध में 31 मार्च तक का समय सीमा निर्धारित किया गया है। बायाेमेट्रिक की राेक अवधि में कर्मियाें काे मैनुअल उपस्थिति बनाना हाेगा।
विशेष परिस्थिति में 9771426502 पर करें संपर्क
काेराेना वायरस से निपटने के लिए रेलवे की अाेर से हल्प लाइन नंबर 9771426502 जारी किया है। विशेष परिस्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर जानकारियाें का अादान-प्रदान किया जा सकता है। पीअारअाे पीके मिश्रा ने बताया कि डीअारएम अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर रेलवे अस्पताल में 17 बेड का अाइसाेलेशन वार्ड बनाया गया है। अावश्यकता पड़ने पर अारपीएफ के 100 बेड वाले बेरक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अस्पताल कर्मियाें काे 10 सेट प्राेटेक्ट कीट भी उपलब्ध कराया जा रहा। वायरस से बचाव के लिए रेलवे स्टेशनाें पर संबंधित पाेस्टर लगाए गए हैं।
काेराेना से निबटने काे स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता पर जाेर
धनबाद | काेराेना से वैश्विक स्तर पर दहशत है। इससे निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग धनबाद भी अलर्ट हाे गया है। फिलहाल इस वायरस से बचाव के लिए विभाग जागरूकता पर जाेर दे रहा है। स्कूल, काॅलेज, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक स्थानाें पर इससे बचाव के उपाय बताने का अभियान एक-दाे दिन में शुरू किया जाएगा।
पाॅजीटिव रिपाेर्ट नहीं : इस बीच अबतक धनबाद के लिए अच्छी खबर है। मामले पर नजर रख रही जिला अाईडीएसपी के डाॅ रितुराज ने बताया कि फिलहाल धनबाद में इसके एक भी पाॅजीटिव रिपाेर्ट नहीं मिला है। चीन से धनबाद अाए लाेगाें की लगातार निगरानी की जा रही है।