पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 मार्च से लापता युवक का शव कुएं से बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छाताबाद निवासी अनवर मंसूरी का 20 वर्षीय पुत्र एहसान मंसूरी का शव सोमवार को पड़ोस के कुआं से पुलिस ने बरामद किया। मृतक एहसान मंसूरी पिछले 6 मार्च से लापता था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी रही, और सोमवार को कुएं से शव बरामद हुआ। पुलिस शव का पाेस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। घटना से छाताबाद में मातम पसरा हुआ है। इधर, बुधवार को मृतक एहसान मंसूरी की मां ग्रामीणों के साथ कतरास थाना पहुंची और अपने पुत्र का हत्या होने की आशंका जताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक एहसान मंसूरी।
खबरें और भी हैं...