कोयलांचल में होलिका दहन कर बुराइयां जलाईं अगले दिन लोगों ने रंग-गुलाल से खूब खेली होली
झरिया काेयलांचल व अास-पास के क्षेत्राें मे छिटपुट मारपीट की घटनाअाें काे छाेड़कर शांतिपूर्ण तरीके से अापसी भाईचारे के साथ रंगाें का त्याेहार हाेली मनाया गया। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व हुड्दंगियाेंं से िनपटने के लिए प्रशासन काफी सक्रिय रही। सभी चाैक-चाैराहाें पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। हाेली के पूर्व संध्या पर पारंपरिक ढाेल नगाड़ाें के साथ पूजा-अर्चना कर श्याम मंदिर परिसर, नंबर बस स्टैण्ड, नई दुनिया, बनियाहीर मैदान, बस्ताकाेला, भगतडीह, गाेलकडीह, मुकुंदा, एमअाेसीपी, घनुडीह, लाेदना, बाबू बासा, लाेदना बाजार, लाेदना माेड़, फुसबंगला, डिगवाडीह, पाथरडीह, चासनाला, सुदामडीह, भाैरा, गाैरखूंट्टी अादि क्षेत्राें में हाेलिका दहन किया गया। लाेगाें ने अपने-अपने घराें से पकवान, गाेबर के अाेपले अग्नि में डालकर शांति की कामना की। साेमवार काे लाेगांे ने रंग गुलाल एक-दूसरे काे लगाकर हाेली का त्याेहार मनाया। एक दूसरे के घर जाकर तिलका हाेली खेली कर हाेली शुभकामनाएं दी। वहीं झरिया के चार नंबर स्थित मां मंगला चंडी काली मंदिर से अारएसएस के स्यंव सेवकाें की टाेली ढब अाैर पारंपरिक ढाेल नगाढ़ाें के साथ हाेली के गीत गाते हुए नगर भ्रमण काे निकले। स्वयं सेवकाें के घर -घर जाकर तिलक हाेली खेली। झरिया के चार नंबर बस स्टैण्ड, केला पट्टी, नई दुनिया, काेयरीबांध में रंग लगानेे काे लेकर हलकी नाेंक झाेंक की घटना हुई। सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची। हुड़दंग करने वाले युवकाें काे खदेड़ा।
लाेकाे बाजार मंदिर में हाेली का आयोजन
गाेमाे|हाेली का त्याेहार गाेमाे सहित पूरे ताेपचांची प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह टाेलियां निकाली गई। शाम काे अबीर-गुलाल लगाकर लाेगाें ने एक दूसर काे हाेली की बधाई दी। लाेकाे बाजार शिव मंदिर में हाेली का अायाेजन किया गया। जिसके व्यास पुरुषाेत्तम मिश्रा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। वहीं अलारसा के सदस्याें ने गाजे-बाजे के साथ गाेमाे में जुलूस निकाल हाेली का अानंद उठाया। हालांकि बिजली नहीं रहने से हाेली का रंग कुछ फीका नजर अाया।
चासनाला में हाेली मिलन पर जमकर झूमे लोग
चासनाला|रंगाेें के त्याेहार हाेली की पूर्व संध्या पर साेमवार काे चासनाला क्षेत्र में हाेली का सुमार सिर चढ़कर बाेला। जगह-जगह हाेली मिलन समाराेह का अायाेजन किया गया। हाेली के गीताें पर अाम से लेकर खास लाेगाेें तक ने झूमते रहे। सुदामडीह रीवर साइड स्थित लाल मैदान में पूर्व पार्षद बिजोल देवी एवं मासस नेता निताई महतो की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी फगुआ के गायककार व्यास मंटू राय ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीतों पर लोगों को झूमने नाचने पर विवश कर दिया। वहीं चासनाला केके गेट बाबा प्रेमनाथ मंदिर के समीप क्रिकेट ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद की पूर्व महापौर इंदु देवी उपस्थित थीं। इस दौरान आरा भोजपुर से पधारे भोजपुरी फगुआ गायक सरगुन व्यास व उनकी टीम ने होली के गीतों में जमकर बाहर बरसाया।
कतरास में रंग गुलाल लगाकर दी हाेली की बधाई
के चार नंबर स्थित मां मंगला चंडी काली मंदिर से अारएसएस के स्यंव सेवकाें की टाेली ढब अाैर पारंपरिक ढाेल नगाढ़ाें के साथ हाेली के गीत गाते हुए नगर भ्रमण काे निकले। स्वयं सेवकाें के घर -घर जाकर तिलक हाेली खेली। झरिया के चार नंबर बस स्टैण्ड, केला पट्टी, नई दुनिया, काेयरीबांध में रंग लगानेे काे लेकर हलकी नाेंक झाेंक की घटना हुई। सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची। हुड़दंग करने वाले युवकाें काे खदेड़ा।
कतरास में हाेली खेलती महिलाएं।
बलियापुर में हाेली खेलतीं महिलाएं व बच्चे।
कतरास|कतरास-बाघमारा कोयलांचल में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सोमवार को विधि विधान के साथ लोगों ने होलिका दहन किया। दूसरे दिन मंगलवार को होली के दिन लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दिया। होली की पूर्व संध्या कांग्रेस कार्यालय व होली के दिन रानी सती मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जबकी बीसीसीएल सिजुआ स्टेडियम में सिजुआ एजुकेशनल स्पोर्टस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली गई। काफी संख्या में जुटे बीसीसीएल कर्मी, अधिकारी, विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेता, स्थानीय लोगों ने फूलों की पंखुरिया छिड़ककर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कीर्तन मंडली द्वारा फगुवा गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मौके पर सिजुआ जीएम एस द्विवेदी, परियोजना पदाधिकारी जेके जयसवाल, सुरेंद्र सिंह, रामप्रीत यादव, एएन झा, मजहर अंसारी, शकील अहमद, केबी सहाय, शंकर चौधरी आदि मौजूद थे।