होलिका दहन कर लोगों ने बुराई काे भस्म किया, रंग-गुलाल लगाकर दीं शुभकामनाएं
होलिका दहन के बाद मंगलवार को धनबाद में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। सोमवार को सुबह 9:10 बजे के बाद पूर्णिमा शुरू हुअा। जो अगले दिन मंगलवार सुबह 7:03 बजे तक रहा। सोमवार को भद्रा के बाद होलिका दहन किया गया। शहर के शक्ति मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, झारखंड मैदान, सरायढेला स्टीलगेट, जगजीवन नगर, बापू नगर, बरमसिया, पुराना बाजार, बैंक मोड़, मटकुरिया, अशोक नगर सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर होलिका दहन किया गया। लोगों ने हालिका दहन के लिए बनाए गए कुंड में बुराई को जलाकर भस्म कर दिया। वहीं अपने परिवार के सुख-शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मंगलवार को लोगों ने रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया। महिला, पुरुष, बच्चे समेत हर धर्म, समुदाय के लोगों ने अपने-अपने तरीके से होली मनाई। शाम को एक-दूसरे के घर जाकर लोगों ने होली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। लाेगाें ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाए। फिल्मी व हाेली के गीत जमकर झूमे। लाेगाें ने स्वादिष्ट व्यंजनों
का लुत्फ उठाया।
चंद्र विहार काॅलाेनी में लाेगाें ने खेली फूलाें की हाेली
धनबाद | चंद्र विहार कॉलोनी में पर्यावरण काे ध्यान में रखते हुए लाेगाें ने फूलों संग हाेली खेली। एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कॉलोनी की महिलाएं कमलेश पटनिया के नेतृत्व में उनके आवासीय गार्डन में हाेली का त्याेहार काफी उत्साह के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों ने एक-दूसरे का रंग-गुलाल लगाए। माैके पर मंजू लोधा, कमलेश सिंह, सरोज सिंह, करुणा राजगढ़िया, उमा इलाहाबादी, रूबी भोजगढ़िया, माधवी, गायत्री अग्रवाल सुनीता पसारी, संगीता अग्रवाल, रमा पटनिया, आर के पटनिया, आरके पटनिया, विजय इलाहाबादी, डॉक्टर एके सिंह, डॉ राजीव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुरेंद्र पसारी, बृज राजगढ़िया, मनोज भोजगढ़िया, आलोक माैजूद थे।
शक्ति विहार स्थित श्रद्धा अपार्टमेंट में हर पर्व की तरह होली का पर्व भी धूम धाम से मनाया गया। अपार्टमेंट के छत पर शाम 7 बजे होली मिलन का आयोजन शुरू हुआ। सबसे पहले अपार्टमेंट के सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद संगीत की धुन पर बच्चों व महिलाओं ने जमकर डांस किया। इस अवसर पर भावना झा, स्मिता एम. कुमार, सोनी झा, सुनिता मिश्र, सरिता सिंह, सुनिता सिंह, उषा सिंह, तनवी सिंह, पूजा चंद्र, पूनम, मोमिता घोषाल, अंजू शामिल थीं।