कोरोना वायरस काे ले शिविर का आयोजन
त्रिशक्ति महिला मंडल मुगमा शाखा की अाेर से गोपालपुरा कॉलोनी में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यरूप से त्रिशक्ति महिला मंडल मुगमा शाखा के अध्यक्षा अर्चना सिंह व डॉ. एसके दास मौजूद थे। शिविर में कंप्यूटर सेंटर, सिलाई सेंटर व आत्मरक्षा सेंटर के प्रशिक्षार्थियो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हैण्ड सेनेटरी का भी वितरण किया गया। शिविर के समापन के बाद जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना के लक्षण व उसके बचाव को लेकर पोस्टर भी लगाया गया। त्रिशक्ति महिला मंडल मुगमा शाखा के अध्यक्षा सह महाप्रबंधक के प|ी अर्चना सिंह ने कहा कि डिसरगढ़ मंडल के अध्यक्षा पूनम मिश्रा के दिशा-निर्देश के बाद मुगमा शाखा की अाेर से व्यापक पैमाने पर कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जागरूकता शिविर में उपस्थित लोग।