पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नालियाें की सफाई के लिए चलेगा अभियान, हर वार्ड में 10-10 कर्मियों की होगी तैनाती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के बढ़ते प्रभाव काे देखते हुए नगर निगम भी एक्शन में अा गया है। इसे लेकर गुरुवार मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की माैजूदगी में एक बैठक हुई। बैठक में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सफाई को लेकर किए जा रहे कार्यों से मेयर और नगर आयुक्त को अवगत कराया। बैठक में नालियों की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। तय हुअा कि 31 मार्च तक स्पेशल अभियान के तहत हर वार्ड की नालियों की सफाई की जाएगी। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की जाएगी। इस अभियान के तहत निगम के हर वार्ड में 10-10 सफाई कर्मियाें की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह टीम केवल नालियाें की सफाई करेगी। मेयर ने सभी अधिकारियों को सफाई को लेकर खास सतर्क किया। बैठक में मेयर के अलावे नगर अायुक्त चंद्रमाेहन कश्यप, अपर नगर अायुक्त राजीव रंजन, सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश, कुणाल सिंह, मीना मिंज, प्राेग्राम पदाधिकारी रितेश कुमार अाैर रवि कुमार समेत सभी वार्ड के सुपरवाइजर माैजूद थे।

विशेष अभियान के तहत क्या - क्या होगा काम

1. ब्लिचिंग पावडर का हाेगा छिड़काव : बैठक में मेयर अाैर नगर अायुक्त ने सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियाें अाैर सुपरवाइजराें काे निर्देश दिया की नालियाें की सफाई केे साथ सभी नालियों में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करें।

2. हेंड फागिंग मशीन से नालियाें में होगी फाेगिंग: बैठक में निर्देश दिया गया कि हेंड फोगिंग मशीन का इस्तेमाल अधिक से अधिक किया जाए। नालियों में फोगिंग की जाए।

3. मांस व मछली की दुकानों में लगेगा डस्टबिन: बाजारों में जितने भी मांस व मछली की दुकानें हैं, उन दुकानों के अागे खास तौर पर डस्टबिन लगाया जाएगा। विवाह भवन के पास डस्टबिन रहेगा।

नगर निगम कार्यालय में सफाई को लेकर बैठक करते मेयर।
खबरें और भी हैं...