पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम चुनाव में मासस उतारेगी उम्मीदवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद|नगर निगम चुनाव में मासस की अाेर से मेयर, डिप्टी मेयर के साथ-साथ वार्ड पार्षद पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगा। यह निर्णय शुक्रवार काे पुराना बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मासस महानगर कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक काे संबाेधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पूर्व पार्षद रूस्तम अंसारी अाैर सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि स्थानीय समस्याअाें का समाधान सांसद, विधायक नहीं, बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से ही संभव है, इसलिए पार्टी ने निगम चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने का निर्णय लिया है। मेयर, डिप्टी मेयर समेत पार्षद पद पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। बैठक में सुभाष सिंह, सुभाष चटर्जी, टेकलाल महताे, अरविंद आदि थे।
खबरें और भी हैं...