कैंडल मार्च निकाल बेटी बचाने का दिया संदेश
धनबाद|स्वास्थ्य विभाग धनबाद की अाेर से शुक्रवार काे पीसीपीएनडीटी एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुअा। अधिकारियाें और कर्मचारियाें ने कैंडल मार्च निकाल बेटी बचाने का संदेश दिया। जांच घराें में भ्रूण परीक्षण की जानकारी मिलने पर टाॅल फ्री नंबर पर जानकारी देने की अपील की गई। कैंडल मार्च का नेतृत्व खुद सिविल सर्जन डाॅ गाेपाल दास ने किया। माैके पर डाॅ अालाेक विश्वकर्मा सहित अन्य माैजूद थे।