कोयला जब्त मामले में 3 के खिलाफ केस दर्ज
लोयाबाद|वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा लगाई गई फटकार के बाद कोयला जब्ती मामले में थानेदार द्वारा बुधवार की देर शाम कनकनी के राहुल चौहान, मो हफिज अंसारी व लोयाबाद छह नंबर के मो रब्बानी के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। तीनों को धारा 414 सहित 30 कोल खनन अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। मालूम हो कि इन दिनों लोयाबाद में पुलिस के संरक्षण में कोयले का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। बुधवार को पुलिस ने लोयाबाद ईदगाह के समीप छापेमारी कर 25 टन अवैध कोयला जब्त किया था।