सुदामडीह में मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज
चासनाला|सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार निवासी रंजय सिंह ने अपनी चाची रामती देवी, चचरे भाई संतोष सिंह व पड़ोसी राजेश अग्रवाल पर मारपीट व छिनतई का मामला सुदामडीह थाने में दर्ज कराया है। मामला 6 मार्च का बताया जाता है कि अपने ही गली में पिलर रंजय सिंह के द्वारा बनाया जा रहा था। जिसे रामती देवी व पुत्र संतोष की अाेर से पिलर बनाने का विरोध किया गया। इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गयी। सुदामडीह पुलिस ने रंजय सिंह के बयान के आधार पर कांड संख्या 17/20 धारा 341, 323, 325, 379, 504, 506, 34 भादवी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रामती देवी व पुत्र सन्तोष सिंह का कहा कि यह झूठा आरोप लगा रहा है। हमलोगों ने किसी तरह की मारपीट नहीं की है।