पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन हड़पने पर ढुल्लू समेत आठ पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक ढुल्लू महतो पर रविवार को और एक प्राथमिकी दर्ज हुई। ताजा केस बरोरा थाना में दरीदा मौजा में आदिवासी जमीन हड़पने तथा रैयतों को डराने-धमकाने पर दर्ज हुआ। बरोरा थाना अंतर्गत मुराईडीह बस्ती निवासी सोनाराम मांझी ने पुश्तैनी जमीन को जबरन हड़पने तथा डराने-धमकाने की विधायक ढुल्लू महतो सहित उनके समर्थक गोपाल महतो, चंडी सिंह, युगल रवानी, टिंकू महतो, बबलू महतो, कमल महतो के खिलाफ लिखित शिकायत दी। सोनाराम ने पुलिस को बताया कि दरीदा मौजा में 120 डिसमिल जमीन विधायक तथा उनके समर्थकों ने जबरन हड़प लिया। फिर चहारदीवारी बना दी। विरोध करने पर विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं दरीदा ग्राम के एक अन्य रैयत नंदलाल मांझी ने भी दरीदा मौजा में 168 डिसमिल जमीन जबरन हड़पने की शिकायत विधायक समर्थक गोपाल महतो, चंडी सिंह, युगल रवानी, टिंकू महतो, कमल महतो, अशोक के खिलाफ दी है। शनिवार को बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल, सीओ राजेश कुमार ने स्थलीय जांच की थी।

यौन शोषण केस में सीएम ने दिया जांच का आदेश

ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली कांग्रेस नेत्री के पति राजीव कुमार के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी पर सीएम ने धनबाद पुलिस को जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने का आदेश दिया। कांग्रेस नेत्री की सहयोगी ने 4 मार्च को राजीव पर यौन शोषण का केस किया था। उसके बाद शक्ति चौहान नामक युवक ने मुख्यमंत्री ट्वीट कर युवती के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायतपत्र की कॉपी भी संलग्न की। इस पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पढ़ें पेज 3

जमीन की चहारदीवारी, रातों-रात गायब मिली

दरीदा मौजा में जिस जमीन को हड़प कर घेराबंदी करने पर ढुल्लू महतो पर केस हुआ, उसकी चहारदीवारी रविवार को गायब मिली। शनिवार को स्थलीय जांच के दौरान डीएसपी ने चहारदीवारी की वीडियोग्राफी भी की। शिकायत करने वाले सोनाराम मांझी ने बताया कि रात दो बजे कुछ लोग जेसीबी मशीन से बाउंड्री तोड़ रहे थे। फिर बाउंड्री के मलबे को हटा दिया।

खबरें और भी हैं...