पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंद्रशेखर अध्यक्ष व ओम प्रकाश बने सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गाेविंदपुर के अग्रसेन भवन में मारवाड़ी सम्मेलन की अाेर से मंगलवार की रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन की नई समिति का भी गठन किया गया। समाजसेवी शंभूनाथ अग्रवाल ने समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखकर रचनात्मक कार्य जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में मारवाड़ी समाज व्यवसाय एवं समाज सेवा के काम से ही जाना जाता है। अध्यक्षता कमल अग्रवाल एवं संचालन ओमप्रकाश बजाज ने किया। आगामी 2 वर्षों के लिए गठित नई समिति में चंद्रशेखर गुप्ता अध्यक्ष, ओम प्रकाश बजाज सचिव एवं रामनिवास रिटोलिया कोषाध्यक्ष चुने गए। पूरी समिति की घोषणा बाद में की जाएगी। समारोह में रामबाबू अग्रवाल, आरपी सरिया, जवाहर प्रसाद गुप्ता, रमेश सरिया अादि मौजूद थे।

चुने गए। पूरी समिति की घोषणा बाद में की जाएगी। समारोह में रामबाबू अग्रवाल, आरपी सरिया, जवाहर प्रसाद गुप्ता, रमेश सरिया अादि मौजूद थे।

मारवाड़ी सम्मेलन गोविंदपुर का होली मिलन में शामिल सदस्य।
खबरें और भी हैं...