महिलाओं के बिना समाज में बदलाव संभव नहीं है: मेयर
मेयर ने साज फाउंडेशन की सराहना की
क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बरियो में शनिवार को साज फाउंडेशन ने एक समारोह आयोजित कर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना परिवार और समाज में बदलाव संभव नहीं है। आज के इस दौर में माताओं की भूमिका बढ़ गई है। इस तरह के आयोजन के लिए मेयर ने साज फाउंडेशन की सराहना की। स्कूल के अध्यक्ष डॉ शमीम अहमद ने मेयर एवं उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया एवं मातृशक्ति के विकास में हर संभव योगदान देने की बात कही। माैके पर प्राचार्य डॉ तापस चटर्जी, सचिव समशा बेगम, आरपी सरिया, केडीएन आजाद, सोहराब अंसारी अादि थे। इस आयोजन में कार्यक्रम की संयोजक शकुंतला मिश्रा एवं ईशा शमीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली डॉ संगीता करण एवं डॉ लीना सिंह, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाली प्रजन्य बीएड कॉलेज बलियापुर की प्राचार्य डॉ स्मृति नेगी एवं प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर की प्रधानाध्यापिका डॉ शैलवाला, डॉ. र|ा वर्मा, जिला परिषद सदस्य शहनाज प्रवीण, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए शकुंतला मिश्रा, सूरैया खानम, सत्या राज, तारा पाठक, श्वेता सिंह, मुखिया धनी देवी, शाहिदा कमर, श्वेता सिन्हा, संगीता श्रीवास्तव, नीतू कुमारी, तापसी रॉय को मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
साज फाउंडेशन की सराहना की। स्कूल के अध्यक्ष डॉ शमीम अहमद ने मेयर एवं उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया एवं मातृशक्ति के विकास में हर संभव योगदान देने की बात कही। माैके पर प्राचार्य डॉ तापस चटर्जी, सचिव समशा बेगम, आरपी सरिया, केडीएन आजाद, सोहराब अंसारी अादि थे। इस आयोजन में कार्यक्रम की संयोजक शकुंतला मिश्रा एवं ईशा शमीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। चिकित्सा के क्षेत्र में
मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित महिलाएं।