पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिरकुंडा पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिरकुंडा|होली में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार की संध्या चिरकुंडा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। चिरकुंडा थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू होकर झरियापाड़ा, कादिर मोहल्ला, गांजागली, लायंस क्लब सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आमजनों से सौहार्द के साथ होली मनाने की बात कही। फ्लैग मार्च का नेतृत्व चिरकुंडा थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह कर रहे थे। प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि होली भाईचारे का त्याेहार है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस कि पैनी नजर है। लोग जबरन किसी पर भी रंग न लगाये। किसी भी अप्रिय घटना कि सुचना तत्काल पुलिस को दे। इसके लिए लोग डायल 100 का भी इस्तेमाल कर सकते है। मौके पर कुमारधुबी,पंचेत व गलफरबाड़ी के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...