पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टुंडी में चिप्स लदे हाइवा ने युवक काे मारी टक्कर, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओवरलोड चिप्स लदे हाइवा व हंगामा करते ग्रामीण।

टुंडी | दक्षिणी टुंडी क्षेत्र स्थित केसका पहाड़ क्रेशर से ओवरलोड चिप्स लेकर जा रहे जीएमपीएल कंपनी के एक हाइवा ने केसका गांव के समीप कदैंया पंचायत के काशीटांड़ आदिवासी टोला निवासी फूलचंद मुर्मू के 20 वर्षीय पुत्र नरेश मुर्मू को कुचल दिया। इससे उसका बायां पैर जख्मी हो गया। युवक बाइक से धनबाद से अपने घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचा पाकर लाेगाें ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने टेंपो से घायल युवक को धनबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हाे गया। सूचना पाकर टुंडी थाना प्रभारी शारदा रंजन प्रसाद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में हंगामा करने वाले लोगों काे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। कंपनी के लोगों ने घायल युवक का समुचित इलाज कराने का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...