बिल्ली गांव में संकुल कार्यालय का हुअा उद्घाटन
कालूबथान|कलियासोल प्रखंड के जामकुदर पंचायत के बिल्ली गांव में बुधवार को ग्राम विकास विभाग के तत्वावधान में महिला आजीविका ग्राम संगठन के संकुल कार्यालय का उद्घाटन मुखिया राजकुमारी हांसदा ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की शुरूअात अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुखिया राजकुमारियों हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सखी मंडल का गठन किया है। गांव-गांव में सखी मंडल का गठन कर युद्धस्तर पर हो रहा है। सखी मंडल के सदस्यों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के पोषाहार व अन्य सामग्रियों के निर्माण का जिम्मा दिया है। बिल्ली गांव में नवनिर्मित संकुल कार्यालय में जामकुदर पंचायत के सात सखी मंडल का कार्यालय है। जिसमें सखी मंडल के सदस्य आपसी चर्चा व काम-काज करेंगे। मौके पर पंसस आशा मोदी, जेएसएलपीएस के सीसी जगरनाथ गोराई, संध्या, ज्योत्सना, मंजू आदि थीं।