सीएमपीएफ पर भामसं में ही वार-पलटवार
काेयला खान भविष्य निधि संगठन में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन अखिल भारतीय काेयला खान भविष्य निधि कर्मचारी संघ (एबीकेएमएस) में जारी विवाद चरम पर है। विवाद के कारण भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद की अाेर से संघ के महामंत्री ललन कुमार मिश्रा की कमेटी काे भंग कर रमेश कुमार दास काे संयाेजक बनाने से शुरू हुअा है। मिश्रा ने महामंत्री की कार्रवाई काे असंवैधानिक करार देते हुए 14 मार्च काे अासनसाेल में संघ का अधिवेशन बुला दिया, जिसे भामसं के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद ने अवैध घाेषित करते हुए एबीकेएमएस के किसी पदाधिकारी अाैर सदस्य काे अधिवेशन में शामिल नहीं हाेने का अादेश जारी किया है। विवाद के कारण संघ से जुड़े सीएमपीएफ के कर्मी दाे गुटाें में बंट गए हैं। जारी विवाद में राष्ट्रीय पदाधिकारियाें की चुप्पी संघ के सदस्याें के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आसनसोल के अधिवेशन काे देखते हुए प्रदेश महामंत्री द्वारा नियुक्त संयाेजक रमेश कुमार दास ने 21 मार्च काे धनबाद में अधिवेशन कराने की घाेषणा की है।