पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन में एक-दूसरे को लगाया रंग व गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गाेविंदपुर | काली मंदिर गोसाईडीह में मंगलवार को राजकुमार गिरि की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फाग गाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। मौके पर उपप्रमुख डीएन सिंह, डॉ. काशीनाथ चटर्जी, केडीपी सिन्हा, एलपी वर्मा, विजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, भोला लाल, उपेंद्र सिंह, पीएन प्रसाद, रामा सिंह, टीपी सिंह, शत्रुघ्न ओझा, भोला प्रसाद, भानु प्रताप सिंह, दीपू गोप, किशुन गोप समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। उधर, जंगलपुर में झामुमो नेता राजेश दास के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता मुखिया मंजर आलम एवं संचालन विनोद पांडे ने किया। माैके पर अब्दुल रहीम अंसारी, जयप्रकाश पांडेय आदि थे।
खबरें और भी हैं...